Women Asian Champions Trophy 2023: हॉकी का दिखा जबरदस्त फीवर `जीतना है तो बस जीतना `

Tue, 31 Oct 2023-1:29 pm,

Women Asian Champions Trophy 2023: आज विमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में चीन से भारतीय महिला हॉकी टीम भिड़ेगी. इसको लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया कहती हैं, "हमारे लिए हर टीम के साथ खेलना अहम है. हमारे मन में यही था कि चीन के साथ अच्छा खेलना है और जीतना है. आपको बता दें कि भारत और जापान की महिला हॉकी टीम ने मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में सोमवार को अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली. भारत ने चीन को 2-1 से जबकि जापान ने थाईलैंड को 4-0 से शिकस्त दी. वहीं, एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने कोरिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया. वर्ल्ड नंबर-7 भारतीय टीम ने एशियाई खेल 2023 की स्वर्ण पदक विजेता चीन के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर के अंदर ही अपना खाता खोल लिया. मेजबान टीम के लिए यह गोल दीपिका ने 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया.  

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link