Delhi Camps: दिल्ली नगर निगम बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों के लिए पांच क्षेत्रों क्रमश: सिटी पहाड़गंज क्षेत्र ,मध्य क्षेत्र, सिविल लाइंस क्षेत्र, शाहदरा (उत्तरी) क्षेत्र एवं शाहदरा (दक्षिणी) क्षेत्र में 33 राहत शिविरों का संचालन कर रहा है. दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित राहत शिविरों में लगभग 7371 नागरिकों ने आश्रय लिया है. निगम ने राहत शिविरों में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की है. दिल्ली नगर निगम राहत शिविर में शौचालय, 24 घंटे स्वच्छता, कर्मचारियों की नियुक्ति, नि:शुल्क दवाइयां, पीने के पानी एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है. नागरिकों की सुविधा के लिए राहत शिविरों की जगह एवं उनसे संबंधित नोडल अधिकारियों के फोन नंबर निगम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल सहित सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले गए हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यहां बनाए गए राहत कैंप
दिल्ली नगर निगम सदर पहाड़गंज क्षेत्र में सर्वोदय बाल विद्यालय मोरीगेट, जीजीएसएसएस चाबीगंज, शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के निगम प्राथमिक विद्यालय, मयूर विहार फेज 1 पॉकेट 4, निगम प्राथमिक विद्यालय समसपुर जागीर, निकट आईएसबीटी ब्रिज, निकट शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, इत्यादि. शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में पांचवा पुश्ता गढ़ी मेंडू खजुरी चौक, पाकिस्तानी रिफ्यूजी कैंप सिग्नेचर ब्रिज के निकट, 4.5 पुश्ता सोनिया विहार, बदरपुर खादर, सिविल लाइंस क्षेत्र में सुल्तान माजरा, पुश्ता रोड बुराड़ी, प्रधान एनक्लेव बुराड़ी, वजीराबाद विद्यालय निकट रामघाट, मध्य क्षेत्र में कंचन बस्ती बेला रोड दरियागंज, नांगिया मांची गांव, मिलेनियम डिपो रिंग रोड, हाफिज नगर भैरों मंदिर मार्ग, सिद्धार्थ नगर, महारानी बाग पावरग्रिड शमशान घाट के समीप, मदीना मस्जिद डी ब्लॉक खड्डा कॉलोनी, पुश्ता रोड मदनपुर खादर ईस्ट इत्यादि स्थानों पर राहत शिविर का संचालन कर रहा है.


ये भी पढ़ें: Delhi News: मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने राहत शिविरों का किया दौरा, बांटे फूड पैकेट्स


 


गोपाल राय ने की मुलाकात 
दिल्ली नगर निगम बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों के लिए इस संकट की इस घड़ी में लगातार उनका हेल्प कर रहा है.  इसके साथ ही दिल्ली सरकार के कई मंत्री और नेता इस मामले में घटना का निरीक्षण कर रहे हैं. आज ही दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली के बाढ़ ग्रसित इलाकों में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की.