Metro सोते-सोते गिरा लड़का, लड़की ने चोट लगने से बचाया, देखिए वीडियो...

Sat, 24 Dec 2022-9:56 am,

सोशल मीडिया पर हर घंटे में वीडियो वायरल होती रहती है और लोगों को इस तरह की वीडियो काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर मेट्रो की अजीबोगरीब हरकतें करने वाले वीडियो जरूर ट्रेंड होते हैं. इस बीच मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का मेट्रो में बैठे-बैठे इतनी गहरी नींद में सो गया, कि उसके साथ जो भी हुआ वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. लड़का इतनी मस्त नींद में है कि वो धीरे-धीरे सीट से आगे की ओर झुकने लगता है, तभी लड़की की निगाह उस पर पड़ती है. लड़का जैसे ही सीट से नीचे गिरने वाला होता है कि तभी लड़की उसकी टीशर्ट पकड़कर उसे खींच लेती है और इस तरह लड़का गिरने से बचा लेती है.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link