निकाय चुनाव: AAP की कुरुक्षेत्र में `अब बदलेगा हरियाणा` रैली आज
Sun, 29 May 2022-11:15 am,
29 मई यानी की आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा रैली कर हुंकार भरने जा रहे हैं. इस रैली में दिल्ली के सीएम के अलावा पार्टी के कई कार्यक्रत भी शामिल होने जा रहे हैं. इस रैली में केजरीवाल हरियाणा के विकास का अपना मॉडल बताने आ रहे हैं. इतना ही नहीं केजरीवाल ने रैली का नाम "अब बदलेगा हरियाणा" रखा है. इसके जरिये वो वह आम आदमी पार्टी और खुद के लिए भी प्रदेश की जनता से एक मौका मांगेंगे.