राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का UP दौरा, नोएडा में करेंगी वाटर वीक के 7वें संस्करण का उद्घाटन

Tue, 01 Nov 2022-8:45 am,

1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नोएडा दौरा करेंगी. इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू वाटर वीक में शिरकत करेंगी. साथ ही वाटर वीक के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगी. वाटर वीक का आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में किया जाएगा. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है. इस कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link