Dhanteras 2022: धनतेरस के साथ दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है. इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है. इसके साथ ही धनतेरस पर खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है. 22 अक्टूबर को शाम त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल रहेगा. धनतेरस के दिन चौघड़िया और मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करनी चाहिए. आज के आर्टिकल में हम आपके लिए धनतेरस में चीजों के खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी लेकर आए हैं.  


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

धनतेरस में इन चीजों को खरीदारी होती है शुभ
धनतेरस में सोना, चांदी, वाहन, प्रॉपर्टी, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से घर में बरकत होती है. 


धनतेरस चौघड़िया और खरीदारी का मुहूर्त


शुभ चौघड़िया-  सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक. 
इन चीजों को खरीदना शुभ- सोना, पीतल, जमीन-मकान. 


चर चौघड़िया- दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक.
इन चीजों को खरीदना शुभ- वाहन, हीरा, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम.


लाभ चौघड़िया- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक.
इन चीजों को खरीदना शुभ- तांबे के बर्तन, सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम.


अमृत चौघड़िया- शाम 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक. 
इन चीजों को खरीदना शुभ- चांदी, पीतल, सोना, जमीन-मकान.


लाभ चौघड़िया- शाम 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक. 
इन चीजों को खरीदना शुभ- तांबे का बर्तन, सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, वाहन. 


शुभ चौघड़िया- शाम 9 बजे से रात 10 बजकर 30 मिनट तक.
इन चीजों को खरीदना शुभ- सोना, पीतल, जमीन-मकान.


अमृत चौघड़िया- 10 बजकर 30 मिनट से रात 12 बजे तक.
इन चीजों को खरीदना शुभ- चांदी, पीतल, सोना, जमीन-मकान.


इस समय भूलकर भी न करें खरीदारी


काल चौघड़िया- सुबह 6 बजे से 7 बजे तक.


रोग चौघड़िया- सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट.


उद्वेग चौघड़िया- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक.


काल चौघड़िया- शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक.


उद्वेग चौघड़िया- शाम 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक.