Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित कराई गई DLED प्रवेश परीक्षा वर्ष-2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है. परीक्षा का परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से देखा जा सकता है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष- 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम व द्वितीय वर्ष नियमित व रि-अपीयर तथा प्रवेश वर्ष-2016 से 2019 मर्सी चांस परीक्षाएं जुलाई-2023 की परीक्षा में कुल 32,349 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए थे. उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (नियमित में 16,849 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 8,013 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 47.56 रही है. डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 द्वितीय वर्ष नियमित में 11,272 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 7,711 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.41 तथा प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष रि-अपीयर में 2,816 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.60 रही है.


साल दर साल का बताया पास प्रतिशत 
उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 313 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 172 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 54.95 तथा द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 809 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 622 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.89 रही है. बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि डी.एल.एड. मर्सी चांस परीक्षा प्रवेश वर्ष 2016-2018 प्रथम वर्ष का परिणाम 61.90, द्वितीय वर्ष 70.45, वर्ष 2017-2019 प्रथम वर्ष का परिणाम 68.97, द्वितीय वर्ष 81.82, वर्ष 2018-2020 प्रथम वर्ष का परिणाम 81.25, द्वितीय वर्ष 88.37, वर्ष 2019-2021 प्रथम वर्ष का परिणाम 71.05, द्वितीय वर्ष 82.00 प्रतिशत रहा.


शुल्क जमा कर करवा सकते हैं मूल्यांकण
उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं वो निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 का आयोजन 02 व 03 दिसम्बर, 2023 को करवाया जाएगा. इस बार हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी. 


INPUT- NAVEEN SHARMA