IIFA Awards 2023 Winner's List: अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के 23वें एडिशन में विनर्स का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया है. IIFA 2023 अवॉर्ड सेरेमनी में बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी सहित सभी अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है. ऋतिक रोशन को फिल्म विक्रम बेधा के लिए बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. वहीं बेस्ट मूवी का अवॉर्ड फिल्म दृश्यम 2 को मिला. यहां देखिए IIFA 2023 अवॉर्ड की पूरी लिस्ट...


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें- Cannes 2023: रेड कार्पेट पर Anushka Sharma का एलिगेंट लुक देख दिवाने हुए Virat Kohli, कमेंट कर लुटाया प्यार


 


सर्वश्रेष्ठ फिल्म- दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- आर माधवन (रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट)
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल)- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल)- विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर
सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि- मनीष मल्होत्रा
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि- कमल हासन
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- ब्रह्मास्त्र के गाने रसिया गाने के लिए श्रेया घोषाल 
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य 
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा- गंगूबाई काठियावाड़ी 
सर्वश्रेष्ठ संवाद- गंगूबाई काठियावाड़ी 
बेस्ट अडेप्टिड स्टोरी- फिल्म दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक 
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी- डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन 
क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि- रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेड
बेस्ट डेब्यू (मेल)- गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान 
बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- खुशाली कुमार (धोखा अराउंड द कॉर्नर) 
टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी- भूल भुलैया 2
बेस्ट साउंड डिजाइन- भूल भुलैया 2
बेस्ट एडिटिंग- दृश्यम 2
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल)- ब्रह्मास्त्र- भाग एक 
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- विक्रम वेधा
बेस्ट साउंड मिक्सिंग- मोनिका ओ माय डार्लिंग