Delhi Lok Sabha Elections 2024: आजे देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान हुए. इसी कड़ी में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी मतदान समाप्त हुआ. दिल्ली में शाम 7 बजे तक 54.37 फिसदी मतदान दर्ज किया गया. दिल्ली में सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी सीट पर 58.30% मतदान हुआ और सबसे कम नई दिल्ली सीट पर 51.54% वोटिंग हुई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली में 7 बजे तक 54.37% हुआ मतदान
चांदनी चौक-53.27% 
पूर्वी दिल्ली-54.37 % 
नई दिल्ली-51.54% 
उत्तर पूर्वी दिल्ली-58.30% 
उत्तर पश्चिम दिल्ली-53.81% 
दक्षिणी दिल्ली-52.83% 
पश्चिमी दिल्ली-54.90%


ये भी पढ़ें: Haryana: EVM मशीनें हुई सील, जानें हरियाणा की 10 सीटों पर कितने फिसदी हुआ मतदान


वहीं बता दें कि दिल्ली की सात सीटो पर शाम 5 बजे तक 53.73% मतदान हुआ था जो कि 2 घंटे में सिर्फ लगभग 1 फिसदी से ज्यादा मतदान हुआ. आइए जानते हैं कि दिल्ली की सभी सीटों पर 5 बजे तक कितनी फिसदी मतदान हुआ. 
-चांदनी चौक- 53.27% 
-पूर्वी दिल्ली-53.69 % 
-नई दिल्ली-50.44% 
-उत्तर पूर्वी दिल्ली-57.97% 
-उत्तर पश्चिम दिल्ली-53.17% 
-दक्षिणी दिल्ली-51.84% 
-पश्चिमी दिल्ली-54.15%


बता दें कि दिल्ली में हुए मतदान को लेकर चुनाव अधिकारियों का कहना है कि किसी भी मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी या मतदान शुरू होने में देरी की रिपोर्ट नहीं मिली है. वहीं दिल्ली में कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला. केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. दिल्ली मंत्री आतिशी, गौतम गंभीर और इसी के साथ ही अलग-अलग दलों के उम्मीदवारों ने सुबह-सुबह वोट डाला. इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी नई दिल्ली सीट से अपना वोट डाला. 


लेटेस्ट और ट्रेंडिंग Delhi News पढ़ने के लिए Zee Delhi NCR Haryana को फॉलो करेंं। ब्रेकिंग न्यूज़ और टॉप हेडलाइंस Zee Delhi Live TV पर देखें।