Miss India 2023 Winner: फेमिना मिस इंडिया हमेशा से देश की बेटियों की स्किल, इंटेलिजेंस और कॉन्फिडेंस दिखाने का मंच रहा है और आज इसी के बल पर कोटा (राजस्थान) की नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है. मणिपुर के इंफाल में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता पर विजेता की घोषणा होने के बाद फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता और कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने 19 साल की नंदिनी गुप्ता को ताज पहनाया. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस प्रतियोगिता में दिल्ली की श्रेया पूंजा को पहली रनरअप और मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग को दूसरा रनरअप घोषित किया गया. इन दोनों को उनके ताज 2022 की फर्स्ट रनरअप राजस्थान की रूबल शेखावत और सेकेंड रनरअप उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान ने पहनाए. फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी अब मिस वर्ल्ड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 


मणिपुर में हुए इस आयोजन में जज के पैनल में सिनी शेट्टी के अलावा, मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, फिल्म निर्देशक और लेखक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकन लैशराम सरिता देवी और प्रसिद्ध डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा शामिल थे.


कार्यक्रम के दौरान 30 राज्यों की युवतियों ने रॉकी स्टार और रॉबर्ट नोरेम के पारंपरिक परिधानों के साथ-साथ ट्रेंड्स के लिए नम्रता जोशीपुरा के लुभावने कलेक्शन को शो ऑफ किया. 


 मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने खूब हंसाया. 


इस अवसर को और भी खास बना दिया गया, जब सिनी शेट्टी, रुबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने अपनी परफॉर्मेंस से मंच की शोभा बढ़ाई. बॉलीबुड सेंसेशन कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए. वहीं मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने अपने मजाकिया किस्सों से सबको खूब हंसाया.