G20 Summit Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आयोजित ग्रैंड डिनर में पहुंचे ये मेहमान, PM मोदी ने किया स्वागत

G20 Summit Day 2 Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन के डिनर का आयोजन किया गया. जहां अतिथियों के स्वागत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. डिनर के दौरान 50-60 कलाकारों का समूह मेहमानों के सामने भारतीय संगीत बजाएगा. तीन कोर्स का भोजन परोसा जाएगा. इसमें बाजरे के ढेर सारे व्यंजन शामिल होंगे. स्वीट डिश भी शामिल है और ब्रेड में मुंबई पाओ भी शामिल है.

रेनू अकर्णिया Sep 09, 2023, 20:41 PM IST
1/7

UN Secretary General Antonio Guterres at G20 Summit Dinner: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे. 

2/7

WHO DG at G20 Summit Dinner: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे

3/7

World Bank President at G20 Summit Dinner: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी 20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया.

 

4/7

Netherland President at G20 Summit Dinner: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

5/7

Bangladesh Prime Minister at G20 Summit Dinner: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी 20 डिनर के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचीं.

6/7

Japan Prime Minister at G20 Summit Dinner: जापान के पीएम फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी युको किशिदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे.

7/7

UK PM Rishi Sunak at G20 Summit Dinner: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link