Haryana Weather: हरियाणा में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हरियाणा में ठंड का मौसम लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें प्रदेश के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रात के तापमान में और गिरावट की संभावना है.

Deepak Yadav Nov 21, 2024, 15:32 PM IST
1/4

हिसार में सबसे ठंडी रात

हिसार में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं, रोहतक में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके साथ ही कई जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है, जिससे यातायात पर भी असर पड़ रहा है. 

 

2/4

घने कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 से 23 नवंबर के बीच हिसार, फतेहाबाद और जींद जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, 23 नवंबर को करनाल, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत जिलों में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. पिछले मंगलवार को अंबाला में घने कोहरे का असर इतना अधिक था कि विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई थी.

 

3/4

प्रदूषण के कारण स्कूलों की छुट्टियां

हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के कारण, 13 जिलों में 12वीं कक्षा तक और एक जिले में पांचवी कक्षा तक की छुट्टियां घोषित की गई हैं। भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, पानीपत, जींद, नूंह, फरीदाबाद और गुरुग्राम में स्कूल बंद किए गए हैं. इन जिलों में ऑनलाइन कक्षाएं लगाने का आदेश भी दिया गया है.

 

4/4

प्रदूषण का बढ़ता स्तर

हरियाणा के छह जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया. चरखी दादरी जिले में सबसे अधिक 354 AQI दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में AQI 374 रहा. सिरसा, नारनौल, सोनीपत, मानेसर और रोहतक में भी AQI 300 से ज्यादा रहा. यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बन गई है. 

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link