Delhi News: दिल्ली में 24 लाख के नकली नोटों के साथ दो अफ्रीकी गिरफ्तार
नवीन कुमार श्योराण Wed, 24 Apr 2024-7:36 pm,
Fake Notes News Delhi: दिल्ली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने दो अफ्रीकी नागरिक को 24 लाख 40 हजार के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनो आरोपी अफ्रीका के कैमरून के रहने वाले है. इन जालसाजों के पास से नकली नोट बनाने की मशीन भी बरामद हुई है. दिल्ली पुलिस ने जाल बिछा कर दोनों को महिपालपुर के इनके आफिस से गिरफ्तार किया है.