Karnal Video: NDRI के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बांटी डिग्रियां
Mon, 24 Apr 2023-1:18 pm,
Karnal Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) के सभागार में आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. वहीं दीक्षांत समारोह में CM मनोहर लाल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, कृषि मंत्री जेपी दलाल सहित कई अन्य मंत्री और विधायक भी शामिल हुए. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सर्वश्रेष्ठ 6 विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक दिए.