Chandrayaan 3: चांद पर महसूस हुई भूकंप की `आहट`, विक्रम लैंडर ने दर्ज की कंपन
Earthquake video: चंद्रयान पर भेजे गए इसरो के विक्रम लैंडर ने 26 अगस्त को चांद पर कंपन दर्ज की थी, जिसके बारे में इसरो फिलहाल रिसर्च कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह कंपन भूकंप के जैसी प्रतीत होती है और इसे 5 सेकंड तक महसूस किया गया है. चंद्रयान के इस नए अपडेट के बाद चांद से जुड़े काफी नए पहलुओं के बारे में जानने में मदद करेगा.