Vivah Muhurat 2022: 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी है, शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने के शयनकाल के बाद इस दिन से अपना काम वापस संभालते हैं. इसके अगले दिन तुलसी विवाह होता है, इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस साल शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण इस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं है, लेकिन इसके बाद से शादी-विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो जाएगी. नंवबर और दिसंबर महीने में शादी के केवल 4-4 मुहूर्त ही हैं.   


ये भी पढ़ें- देवउठनी ग्यारस के दिन एक छोटा सा काम, खुशहाल कर देगा शादीशुदा जीवन


देवउठनी एकादशी को लेकर मान्यता
ऐसी मान्यता है कि आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन उठते हैं. इसीलिए कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है. 4 महीने भगवान शयनकाल में रहते हैं, इसलिए इस समय मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. भगवान के शयनकाल से उठने के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है. 


देवउठनी एकादशी के बाद भी इस साल नंवबर और दिसंबर महीने में शादी के केवल 4-4 मुहूर्त हैं. जनवरी महीने में विवाह के 7 मुहूर्त हैं.



नवंबर महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त- 
-21 नवंबर 2022
-24 नवंबर 2022
-25 नवंबर 2022
-27 नवंबर 2022


ये भी पढ़ें- Kartik Purnima 2022: कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व


दिसंबर महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त
-2 दिसंबर 2022
-7 दिसंबर 2022
-8 दिसंबर 2022
-9 दिसंबर 2022 


ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2022: कब है तुलसी विवाह? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


जनवरी महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त
-15 जनवरी 2022
-18 जनवरी 2022
-25  जनवरी 2022
-26  जनवरी 2022
-27  जनवरी 2022
-30  जनवरी 2022
-31  जनवरी 2022