How to Identify Fake Note

RBI की गाइडलाइंसल को फॉलो कर आप असली और नकली नोट में पहचान कर सकते हैं.

Divya Agnihotri
Sep 04, 2023

वॉटरमार्क

RBI नोट को वॉटरमार्क के साथ प्रिंट करता है, जो नोट के दोनों तरफ दिखाई देता है. अगर वॉटरमार्क नहीं है तो नोट नकली हो सकता है.

सुरक्षा धागा

नोट में एक सुरक्षा धागा होता है, जो ध्यान से देखने में समझ आता है उसी पर नोट का मूल्यवर्ग भी छपा होता है. अगर सुरक्षा धागा नहीं है तो नोट नकली हो सकता है.

सी-थ्रू रजिस्टर

सी-थ्रू रजिस्टर एक छोटी विंडो है, जो नोट के बाईं ओर होता है. इसे नोट के दोनों ओर से देखा जा सकता है.

माइक्रोप्रिन्टिंग

असली नोट में माइक्रोप्रिंटिंग होती है, जो महात्मा गांधी के चित्र, वॉटरमार्क और सुरक्षा धागा में आदि में देखी जा सकती है. लेकिन नग्न आंखों से इसे देखना मुश्किल होता है.

इंटैग्लियो प्रिंट

इंटैग्लियो प्रिंट एक उभरा हुआ प्रिंट होता है, जिसे आप उंगलियों से महसूस कर सकते हैं.

फ्लोरोसेंट धागा

असली नोट फ्लोरोसेंट धागे से प्रिंट होती है जो पराबैंगनी प्रकाश के नीचे चमकती है, इसके न होने पर नोट नकली हो सकती है.

रंग बदलने वाली स्याही

RBI नोट में रंग बदलने वाली स्याही का इस्तेमाल करता है, अगर रंग बदलने वाली स्याही गायब है तो नोट नकली हो सकता है.

कागज की क्वालिटी

RBI नोट बनाने के लिए उच्च क्वालिटी के कागज का इस्तेमाल करता है, अगर कागज की क्वालिटी खराब है तो नोट नकली हो सकता है.

स्पेलिंग

जाली नोट में अक्सर स्पेलिंग गलत होती है, इसलिए नोट की स्पेलिंग सही तरीके से चेक करें.

RBI का मोबाइल ऐप

RBI के 'RBI ऐप' पर भी आप नोट को स्कैन करके असली और नकली नोट का पता लगा सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story