संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में सबसे अधिक सैनिक देने वाले देशों में से एक भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाये गये एक ट्रस्ट फंड में 100,000 अमेरिकी डॉलर का अंशदान किया है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस कोष को धन देने वाला भारत पहला देश बन गया है।संयुक्त राष्ट्र के डिपार्टमेंट ऑफ फील्ड सपोर्ट ने घोषणा की है भारत ने यौन उत्पीड़न की पीड़ितों के लिए 100,000 अमेरिकी डॉलर दिया है।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कल संवाददाताओं से कहा कि ट्रस्ट फंड के लिए यह पहला अंशदान है।