Oath Ceremony Live Updates: `मैं शपथ लेती हूं...` इतिहास रचकर पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

ज़ी न्यूज़ डेस्क Mon, 25 Jul 2022-10:24 am,

Oath Ceremony Live Updates: देश को नई राष्ट्रपति मिल गई है. द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ ली.

Draupadi Murmu Oath Ceremony: देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम में शपथ ग्रहण समारोह होगा. मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमण उन्हें शपथ दिलाएंगे. इस दौरान 21 तोपों की सलामी होगी. शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति हैं. समारोह से पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगे.


उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे. संसद के केंद्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा. 


नवीनतम अद्यतन

  • द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. चीफ जस्टिस NV Ramana ने उन्हें शपथ दिलाई. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ली. 

     

  • संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है. द्रौपदी मुर्मू कुछ देर में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. 

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. 

  • द्रोपदी मुर्मू अपने घर से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल ली हैं. वह अब से कुछ देर बाद राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. 

  • द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह कुछ देर में शुरू होगा. 

  • द्रौपदी मुर्मू राजघाट के लिए निकल गई हैं. वह यहां पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगी. 

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • ये है पूरा कार्यक्रम

    8.15 बजे- द्रौपदी मुर्मू अपने आवास से राजघाट के लिए निकलेंगी. 
    8.30 बजे- द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचेंगी. 
    8.40 बजे- मुर्मू वापस अपने आवास लौटेंगी. 
    9.22 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी. 
    9.42 बजे-राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. 
    10 बजे- द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के गेट नंबर 5 पहुंचेंगी. यहां पर पीएम मोदी, लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनका स्वागत करेंगे. 
    10.15 बजे- शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी. 
    10.23 बजे- द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल हॉल में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी. 
    10.57 बजे- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी. 

  • निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8.30 बजे  राजघाट पहुंचेंगी और पुष्पांजलि अर्पित करेंगी.इसके बाद 9.22 पर निर्वाचित राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ कोर्ट पहुंचेंगी. वह अध्ययन/कावेरी (समिति कक्ष) जाएंगी जहां राष्ट्रपति उनकी अगवानी करेंगे.राष्ट्रपति कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति दरबार हॉल के लिए स्टडी/कावेरी (समिति कक्ष) से ​​निकलेंगे. राष्ट्रपति के अंगरक्षक फोरकोर्ट में सलामी मंच पर राष्ट्रीय सलामी देंगे. राष्ट्रपति कोविंद सलामी लेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.द्रौपदी मुर्मू इसके बाद संसद को संबोधित करेंगी. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link