Chhattisgarh Cabinet Expansion: CM विष्णु देव साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है. CM और दो डिप्टी CM समेत इस कैबिनेट में कुल 12 मंत्री हैं. छत्तीसगढ़ की नई सरकार की 12 मंत्रियों वाली इस कैबिनेट में सिर्फ 1 महिला मंत्री हैं. वहीं, जातिगत समीकरण को देखें तो SC वर्ग से सिर्फ 1 मंत्री हैं. जानिए  CM विष्णु देव साय कैबिनेट का जातिगत समीकरण क्या है- 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

साय कैबिनेट में सिर्फ 1 महिला मंत्री
CM विष्णु देव साय कैबिनेट में सिर्फ 1 ही महिला मंत्री हैं. भटगांव  विधानसभा सीट से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को साय कैबिनेट में जगह दी गई है. वे इस कैबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री भी हैं. लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बनी हैं. उनका  जन्म कोरिया जिला के छोटे से गांव कटोरा में हुआ.लक्ष्मी ने10 साल पहले BJP ज्वाइन की थी. विधायक का टिकट मिलने से पहले वह 2020 में एक बार जिला पंचायत सदस्य रहीं. 2021 में भाजपा संगठन ने इनको सूरजपुर महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी. 


साय कैबिनेट में सिर्फ 1 SC मंत्री 
CM विष्णु देव साय कैबिनेट में सिर्फ SC वर्ग के चेहरे को जगह मिली है. नवागढ़ विधानसभा सीट से विधायक दयाल दास बघेल साय कैबिनेट में एक मात्र SC मंत्री हैं. वे साल 2003 के विधानसभा चुनाव में पहली बार नवागढ़ से विधायक बनें. 2008 और 2013 विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की . 2008 में रमन सरकार में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे. इसके अलावा वे  वाणिज्य, उद्योग, सहकारिता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं. 


ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Cabinet: छत्तीसगढ़ में CM विष्णु मंत्रिमंडल का विस्तार, जानिए सभी 9 मंत्रियों के बारे में


साय कैबिनेट का जातिगत समीकरण
साय कैबिनेट में कुल 12 मंत्री हैं.
- सामान्य वर्ग- सामान्य वर्ग से साय कैबिनेट में 2 नाम शामिल हैं. एक डिप्टी CM विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल
- ST वर्ग- आदिवासी वर्ग यानी ST वर्ग के कुल  3 चेहरे इस कैबिनेट में हैं. खुद CM विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप और राम विचार नेताम. 
- OBC वर्ग- कैबिनेट में OBC वर्ग से कुल 6 मंत्री हैं. डिप्टी CM अरुण साव , लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े.
- SC वर्ग- इस वर्ग से सिर्फ एक ही नाम है दयाल दास बघेल 


साय कैबिनेट का क्षेत्रीय समीकरण
साय मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग से 4, बिलासपुर संभाग से 3, रायपुर और दुर्ग संभाग से 2-2 और बस्तर संभाग से 1 चेहरा शामिल हैं.