राकेश जायसवाल / खरगोन: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (former Congress Party President Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने बुरहानपुर जा रहीं प्रियंका गांधी बलवाडा से निकलीं. कांग्रेस महासचिव का खरगोन में भव्य स्वागत किया गया. पूर्व संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने बलवाड़ा में प्रियंका गांधी को महेश्वरी साड़ी गिफ्ट में दी. इस स्वागत के बाद प्रियंका कार से उतरीं और उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया
प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने सड़क मार्ग से बुरहानपुर के झिरी जा रही हैं. खरगोन जिले के बलवाड़ा ,बड़वाह और सनावद में प्रियंका गांधी के काफिले का भव्य स्वागत हुआ.कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया. प्रियंका गांधी बिना रुके हाथ जोड़कर अभिनंदन किया. प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से इंदौर से बुरहानपुर जा रही है.प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी थे.


बुरहानपुर से नेहरू-गांधी परिवार का ऐतिहासिक जुड़ाव 
प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शामिल होंगी. बता दें कि बोदरली गांव का नेहरू-गांधी परिवार के साथ एक ऐतिहासिक जुड़ाव है. यहां पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने मशाल जलाकर 1980 में लोकसभा उम्मीदवार शिवकुमार के लिए रैली को संबोधित किया था.


150 दिन.. 12 राज्य.. 3570 किलोमीटर और चेहरा एक... राहुल गांधी


Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा 
गौरतलब है कि राहुल गांधी 150 दिनों में 12 राज्यों और 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं.आज राहुल की यात्रा ने मध्य प्रदेश में  प्रवेश कर लिया है. आज यह यात्रा महाराष्ट्र से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंची.जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भारत जोड़ो यात्रा की मशाल पीसीसी प्रमुख कमलनाथ को सौंपी.