Boy Nature Relationship Tips: अक्सर लड़कों की शिकायत रहती है कि उनके लाख प्रयास करने के बाद भी लड़की उन्हें पसंद नहीं करती. हर बार किसी न किसी कारण से उन्हें निगेटिव रिएक्शन ही मिलता है. लेकिन फिर भी कारण का पता नहीं चलता. हमेशा से यह देखा गया है कि अधिकतर लड़के ही लड़कियों को प्रपोज करते हैं, लेकिन यह जरुरी नहीं है. कई बार लड़कियां भी सामने से लड़कों को प्रपोज करती हैं, अगर उन्हें लड़कों की कुछ आदतें और चीजें पसंद आ जाए. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि लड़कों की वो कौनसी आदतें हैं जो लड़कियां सबसे ज्यादा पसंद करती हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कॉन्फिडेंट लड़कों से आकर्षित होती हैं लड़कियां
लड़कियां अक्सर ऐस लड़कों को अपना पार्टनर बनाना चाहती हैं जो सेल्फ कॉन्फिडेंट हो. जो लड़के अपने दिल की बात कहने में हिचकिचाते हैं ऐसे लड़कों को लड़कियां बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं. अगर आप में कॉन्फिडेंस की कमी है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है. लड़कियों को लड़कों का दबंग स्‍वाभाव भी बहुत भाता है


ज्यादा भाव न देने वाले लड़के 
हैरानी की बात है अक्सर लड़कियां ऐसे लड़कों से आकर्षित होती हैं, जो उन्हें भाव ही न दे. ऐसे लड़के जिनकी लड़कियों में कोई खास रुचि ही न हो. अगर आप लड़कियों को देखकर आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं तो संभल जाइए और अपनी भावनाओं पर काबू रखिए. एकदम से लड़कियों के सामने ऐसा व्यवहार मत कीजिए जिससे उन्हें लगे कि आप उन्हें पसंद करते हैं. 


केयरिंग नेचर वाले लड़के पसंद करती हैं लड़कियां
लडकियां हमेशा से केयरिंग लड़कों को पसंद करती है. लड़कियां किसी भी लड़के के साथ अपना भविष्य तब देखती हैं जब उन्हें लगे कि लड़के हर समय उनका ख्याल रखेंगे. लडकों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है. गौरतलब है कि लड़कियों को उनकी बातें सुनने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं. लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं. अगर आप लड़की की बात सुनेंगे तो आप उसकी पसंद बन सकते हैं.


तारीफ करने वाले लड़के
महिलाओं को हमेशा उनकी तारीफ करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं और वो भी वे जो उनके बिना कहे उनकी तारीफ करें. जरुरी नहीं की यह तारीफ जब वो काफी आकर्षक लगें, फिट दिखें या कोई नया हेयरकट करवाए तभी करें. आप उनके किसी अचिवमेंट, काम, आदत, व्यवहार, पर भी उनकी तारीफ करते हैं तो ये लड़कियों को बहुत भाता है. लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करने वाले लडके भी पसंद होते हैं.


ये भी पढ़ेंः Praposal Tips: लड़कों की इन आदतों की वजह से भाव नहीं देती हैं लड़कियां, जानिए वजह


(disclaimer: इस लेखे में दी गई जानकारी इंटरनेट पर दिए गए लेखों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)