भोपाल। आज से देशभर में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर बैन लग रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश में भी सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगरीय विकास विभाग की तरफ से आदेश जारी हो गए हैं. इसके तहत प्लास्टिक से बनी कई चीजें मिलनी बंद हो जाएंगी, इसमें रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी शामिल हैं, जो अब नहीं दिखेंगी.  क्योंकि आज से पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिल बैन हो जाएगा. बैन होने के बाद भी अगर कोई इसका इस्तेमाल करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कही भी यूज नहीं होगा सिंगल-यूज प्लास्टिक
नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में कही भी सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं होगा. सभी नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए गए हैं. शादी समारोह में भी आज से प्लास्टिक के प्लेट्स आज से नजर नहीं आयेगी. 


प्लास्टिक और थर्माकोल से बने ये वस्तुएं रहेंगी बैन
प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड, बैलून में उपयोग होने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक झंडे, कॅण्डी स्टिक, आईस्क्रीम स्टिक, सजावट में उपयोग होने वाले थर्माकोल प्लेट्स, कप, गिलास, फार्क, चम्मच, चाकूंस्ट्रा ट्रे स्वीट्स बाक्स, निमंत्रण पत्र/सिगरेट पैकिट को कवर करने वाली पैकिंग फिल्म, प्लास्टिक स्टीकर्स, 100 माइकोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक व पीवीसी के बैनर सहित इन सभी सामग्रियों पर बैन लगेगा. 


सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को प्रभावशाली बनाने के लिए निमार्ता, स्टॉकिस्ट, रिटेलर और विकताओं पर छापामार कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं. अगर सरकार के निर्देशों के बाद भी कही पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी. 


ये भी पढ़ेंः Gold Price Today: जुलाई के पहले ही दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम सोने की कीमत


WATCH LIVE TV