MP Daily Current Affairs 5 December 2022: आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. हाल ही में एमपी पैरा शूटिंग की किस कोच को खेलों में उत्कृष्ट कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 मिला है?
उत्तर: सुमा सिद्धार्थ शिरूर 


2.हाल ही में केंद्र सरकार ने राजीव लक्ष्मण करंदीकर को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, उनका संबंध मध्य प्रदेश के किस जिले से है? 
उत्तर: इंदौर


3.11वीं शताब्दी में चंबल नदी के तट पर बसा मध्य प्रदेश का कौन सा जिला कछवाहा वंश की राजधानी था?
उत्तर: मुरैना


4.मध्य प्रदेश के गठन से पहले किस जिले को 'निजाम-ए-मशरीफ' के नाम से जाना जाता था?
उत्तर: सीहोर


5.कर्क रेखा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से होकर गुजरती है और ये रेखा  प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?
उत्तर: 14


6.सागर जिले के किस स्थान पर कीटनाशक संयंत्र (An insecticide plant) लगाया गया है?
उत्तर: बीना


7.निवाड़ी जिले के ओरछा में रामायण कला संग्रहालय है, इसे किस साल  स्थापित किया गया था?
उत्तर: 2005


8.भारतीय नौसेना बलों के योगदान और उपलब्धियों को पहचानने के लिए भारत में नौसेना दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है? 
उत्तर: 4 दिसम्बर 


9.हाल ही  में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय के सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?
उत्तर: आईएएस संजय कुमार


10.भारतीय तटरक्षक किस शहर में कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के तत्वावधान में दो दिवसीय पहला तटीय सुरक्षा सम्मेलन आयोजित कर रहा है?
उत्तर: चेन्नई