प्रमोद शर्मा/जबलपुर: कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत जबलपुर से हुई. इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को 'संस्कारधानी' जबलपुर पहुंची. चुनावी प्रचार के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस पर कार्यक्रम में तिरंगे के अपमान करने का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद का कहना है कि कांग्रेस उल्टे तिरंगे के साथ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

तिरंगे का अपमान बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी
तिरंगे को लेकर एमपी में सियासत तेज हो गई है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस उल्टे तिरंगे के साथ चुनाव प्रचार कर रही है. इसके अलावा पूर्व प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कांग्रेस पार्टी पर तिरंगे का अपमान का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए कहा-  सभा स्थल पर जमीन पर तिरंगे पड़े रहे. किसी ने तिरंगे के सम्मान की सुध नहीं ली.बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी. थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे हम तिरंगे के अपमान को लेकर.चुनावी साल में तिरंगे के सम्मान वाली सियासत.


प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किए वादे
प्रियंका गांधी ने एलान किया कि अगर इस चुनाव में कांग्रेस जीतकर सत्ता में आती है तो प्रदेश में 500 रुपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने प्रदेश की जनता से वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे. प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री में सप्लाई की जाएगी, जबकि 200 यूनिट तक बिल आने पर बिल हाफ कर दिया जाएगा. 


यह भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में प्रियंका गांधी का बड़ा एलान, मध्य प्रदेश की जनता से किए 5 वादे


 


उन्होंने राज्य के किसानों के लिए साल 2018 की तरह ही इस साल भी कर्जा माफ करने का एलान किया.प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू किया जाएगा.