घर पर राशियों के हिसाब से लगाएं ये पौधे; होने लगेगी बरकत

Astro Tips for Plant: अक्सर देखा जाता है कि लोग सुख शांति के लिए घर पर पौधे लगाते हैं, पौधा लगाना शुभ भी माना जाता है और कई पौधे ऐसे हैं जिसे लगाना अशुभ भी माना जाता है. कई बार इसे लेकर लोग परेशान भी रहते हैं कि घर पर किन पौधो को लगाया जाए, अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है तो हम आपको एस्ट्रोलॉजर रुचिका अरोड़ा के मुताबिक बताने जा रहे हैं कि राशियों के हिसाब से किन पौधों का लगाना शुभ होता है.

अभिनव त्रिपाठी Tue, 10 Sep 2024-11:13 am,
1/12

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, आम, अनार, आंवला, नीम के पौधे लगाएं, बरगद, गूलर या गुड़हल के पौधे लगा सकते हैं, इससेमंगल की स्थिति मजबूत होगी, घर में सुख समृद्धि आएगी. 

2/12

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, सफेद रंग के फल-फूल वाले पेड़ पौधे लगाएं. मोगरा, चमेली, पलास, अशोक लगा सकते हैं, जामुन और बबूल के पौधे लगाना भी शुभ होगा. 

3/12

 

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, तुलसी, शीशम, आम, कटहल, अंगूर के पौधे लगाएं, बेल वाले पौधे, गुलाब और बरगद का पेड़ लगाना शुभ होगा,जीवन में सौभाग्य और तरक्की की प्राप्ति होती है. 

4/12

 

कर्क राशि के स्वामी और मन के कारक ग्रह चंद्र देव हैं, औषधीय गुण वाले पेड़ पौधे लगाएं, तुलसी, नीम, आंवला और पीपल का पौधा लगाएं, पलाश, मोगरा, गेंदा, सफेद और पिंक गुलाब के पौधे लगाएं. 

5/12

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, बरगद, पलाश, पाकड़, जामुन के पेड़ लगाएं, लाल गेंदा, लाल गुलाब, लाल चंदन, नीम, गुड़हल के पेड़ लगाएं, व्यक्ति के सम्मान में वृद्धि और बौद्धिक प्रगति होती है. 

6/12

 

कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, चमेली, पाकड़, बांस, शीशम, अंगूर, कटहल के पेड़ लगाएं. गुलाब और बेल वाले पेड़-पौधे लगा सकते हैं,कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. 

7/12

 

तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, चमेली, नींबू, गूलर, अर्जुन के वृक्ष लगाएं, चीकू का पेड़ भी लगा सकते हैं, पूर्व जन्म के दोष से मुक्ति मिलती है. 

8/12

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं, लाल रंग के पेड़ पौधे लगा सकते हैं, लाल चंदन, लाल गुलाब के पौधे लगाएं, तुलसी, नीम और बरगद का पेड़ लगाने से भी लाभ मिलेगा. 

9/12

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं, पीपल, बरगद, वेतस, पपीता, पीले चंदन के पौधे लगाएं, कटहल, सलाल, कदंब के पौधे भी लगा सकते हैं, कुंडली में बृहस्पति मजबूत होगा और शुभ फल मिलेंगे. 

10/12

मकर राशि के स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि देव हैं, शमी, पीपल, जलवेतस, तुलसी और अमरूद का पेड़ लगाएं, सतावर और कटहल लगाने से भी लाभ मिलेगा,इससे सुख, धन और वैभव में वृद्धि होती है

11/12

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देव हैं, मदार और कदंब जैसे पौधे लगाने चाहिए, घर के आंगन में शमी या आम का पेड़ लगाएं, इससे शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा. 

12/12

मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, पीले रंग के फूल, पीला चंदन, पपीता लगाएं, केला, पीपल, तुलसी, अमरूद का पेड़ भी लगा सकते हैं, इससे कफ संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link