Kabir Das: पढ़िए कबीर दास के प्रेरक दोहे! पता चलेगा जीवन जीने का सही तरीका क्या है?

Kabir Das Anmol Vichar: महान संत कबीर दास का जीवन हमें सत्य, प्रेम और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने को लेकर प्रेरित करते हैं चलिए, आज उनके अनमोल विचार पड़ते हैं...

अभय पांडेय Thu, 22 Jun 2023-9:36 pm,
1/20

सात समंदर की मसि करौं लेखनि सब बनाई।

धरती सब कागद करौं हरि गुण लिखा न जाई॥

2/20

उठा बगुला प्रेम का तिनका चढ़ा अकास। तिनका तिनके से मिला तिन का तिन के पास॥  

3/20

  बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर। पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर॥  

4/20

दुःख में सुमिरन सब करें सुख में करै न कोय। जो सुख में सुमिरन करे तो दुःख काहे होय॥

5/20

रात गंवाई सोय के, दिवस गंवाया खाय। हीरा जनम अमोल है, कोड़ी बदली जाय॥

6/20

माया मरी न मन मरा, मर-मर गए शरीर। आशा तृष्णा ना मरी, कह गए दास कबीर॥  

7/20

  कबीरा ते नर अंध है, गुरु को कहते और। हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर॥

8/20

साईं इतना दीजिए, जा मे कुटुम समाय। मैं भी भूखा न रहूं, साधु ना भूखा जाय॥

9/20

गुरु गोविंद दोऊं खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय॥  

10/20

माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय। एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥

11/20

माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,

कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।

12/20

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,

माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।

13/20

तिनका कबहुं ना निन्दिये, जो पांवन तर होय,

कबहुं उड़ी आंखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय.

14/20

बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि,

हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि।

 

15/20

जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ,

मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ।

16/20

 

दोस पराए देखि करि, चला हसन्त हसन्त,

अपने याद न आवई, जिनका आदि न अंत।

17/20

जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान,

मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान।

18/20

 

साधु ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय,

सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।

19/20

पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।

20/20

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link