Lucky Moles On Male Body: शरीर के इन अंगों पर तिल वाले लड़के होते हैं लकी! मिलती है बेहद प्यार करने वाली पार्टनर

Lucky Moles On Male Body: समुद्रशास्त्र के अनुसार ये माना जाता है कि शरीर पर पाए जाने वाले तिल शुभ और अशुभ घटनाओं का निर्धारण करने में महत्व रखते हैं तो चलिए हम आपको समुद्रशास्त्र के अनुसार लड़कों के शरीर के कुछ ऐसे अंगों पर पाए जाने वाले तिलों के बारे में बताएंगे. जिन्हें देखकर हर लड़की उनकी दीवानी हो जाती है...

अभय पांडेय Thu, 03 Aug 2023-11:32 pm,
1/8

छाती पर तिल

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि छाती पर तिल वाले व्यक्ति प्यार के मामले में बेहद भाग्यशाली होते हैं. ये लड़के अपने खुले और मिलनसार नेचर के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि लड़कियां  इन पर आसानी से मोहित हो जाती हैं और ऐसे लड़के अपनी बातों से किसी भी लड़की का दिल जीतने की क्षमता रखते हैं.

 

2/8

माथे पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार, लड़के के माथे के मध्य में स्थित तिल सच्चा प्यार प्रेम का प्रतीक माना जाता है. दायीं ओर का तिल किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता का प्रतीक है, जबकि बायीं ओर का तिल फिजूलखर्ची वाले नेचर का संकेत दे सकता है.

3/8

होंठ पर तिल

जिस किसी पुरुष या महिला के होंठ के ऊपर तिल होता है, तो यह उनके शारीरिक आकर्षण को बढ़ाता है. इसके अलावा, किसी लड़के के होंठ पर तिल न केवल उसकी शारीरिक सुंदरता बल्कि उसके स्नेही स्वभाव को भी दर्शाता है. ऐसे तिल वाले लड़के अपने प्रेमपूर्ण स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और उनमें दूसरों के साथ गहरे स्तर पर जुड़ने की क्षमता होती है. साथ ही ये लड़के बुद्धिमान भी होते हैं.

 

4/8

पेट पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पेट पर तिल होता है वे धनवान माने जाते हैं और उन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता. लड़कियां अक्सर उनकी समृद्ध जीवनशैली की ओर आकर्षित होती हैं और उनके व्यक्तित्व पर मोहित हो जाती हैं. ये व्यक्ति आलीशान जिंदगी जीते हैं और आरामदायक जीवन का आनंद लेते हैं.

5/8

भौहों के बीच तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की भौंहों के बीच तिल होता है वह भाग्यशाली माना जाता है और वह जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करता है. साथ ही वो बहुत कम आर्थिक रूप से परेशान होता. ऐसे लोग जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उसे अपनी वास्तविक भावनाओं से कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं और इनकी शादी एक खूबसूरत पार्टनर से होती है.

 

6/8

गुप्तांग पर तिल

समुद्रशास्त्र में गुप्तांगों पर तिल वाले लड़के बहुत सुंदर और आकर्षक होते हैं. ऐसे लड़कों के पास शानदार कम्युनिकेशन स्किल्स होती है, जिससे वे किसी भी लड़की को आसानी से प्रभावित करने में सक्षम होते हैं.

 

7/8

जांघ पर तिल

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लड़कों की जांघों पर तिल होता है वे बेहद आकर्षक और मिलनसार व्यक्ति माने जाते हैं. ये लोग विनम्र स्वभाव के होते हैं, अहंकार से रहित. इनकी यहीं क्वालिटी लड़कियों को उनकी ओर आकर्षित करती है. बता दें कि ऐसे लड़के आसानी से लड़कियों के दिल पर कब्जा कर लेते हैं और उनकी जिंदगी में अहमियत रखते हैं.

 

 

8/8

(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और विभिन्न लेखों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link