Mera Booth Sabse Majboot: भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को PM मोदी ने BJP बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का  हर कार्यकर्ता के लिए देश ही सर्वोपरि है. ये सम्मेलन एतिहासिक है. ऐसा देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब किसी पार्टी ने बूथ कार्यकर्ताओं के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया हो. PM के संबोधन को दौरान पूरा स्टेडियम मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा. पढ़ें PM मोदी की बड़ी बातें- 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

PM मोदी ने बताई BJP की सबसे बड़ी ताकत
- PM मोदी ने कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले कहा- मैं मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रने की कनेक्टविटी के लिए बधाई देता हूं
- MP को विशेष बधाई क्योंकि मेरे मध्य प्रदेश के भाई-बहनों को एक साथ दो-दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है
- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM ने कहा- साल भर होने वाले कार्यक्रम में आप लोग जुटे रहते हैं 
- मैं मिस्त्र और अमेरिका में भी आपके प्रयासों के बारे में जानकारी ले रहा था इसलिए वहां से आने के बाद सबसे पहले आप लोगों से मिलना सुखद है
- भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता हैं
- BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा और सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का हृदय से अभिनंदन किया
- उन्होंने कहा- भारतीय राजनीति के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हो रहा है, किसी पार्टी में इतना बड़ा कार्यक्रम कभी नहीं हुआ होगा
- इतिहास में पहली बार बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो रहा है
- आप मजबूत सिपाही हैं
- भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देश ही सर्वोपरि है
-  ये सम्मेलन एतिहासिक है


PM मोदी ने कार्यकर्ताओं से की सीधी बात
- समाज के लिए दुख-सुख के साथी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए
- बूथ कार्यकर्ता की दी गई जानकारी पर PM-CM बनाता है रणनीति
- BJP के लोग एसी के रूम में बैठकर फतवे नहीं निकालते
- अगर ये बूथ कमेटी नहीं होती तो कभी उज्जवाल योजना का विचार नहीं आता
- भाजपा के बूथ कमेटी की पहचान सेवा से होनी चाहिए
- पार्टी के लिए अंदर तू-तू, मैं-मैं नहीं नहीं सेवा का भाव होना चाहिए
-लोगों को छोटे लगने वाले काम बहुत उपयोगी होते हैं
- बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए
- बूथ के अंदर संघर्ष की जरूरत नहीं, सेवा की माध्यम है
-बूथ में सेवा ही आधार है 


PM मोदी ने बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
- PM ने बूथ कार्यकर्ताओं को स्कूली बच्चों पर ध्यान देने की बात कही
- गांवों के लोगों की रोजमर्रा  की जिंदगी से जुड़ने की बात कही


लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के लिए बताए उपाय
- बूथ को मजबूत बनाने के लिए बताए कई उपाय
- सोशल मीडिया पर अपने बूथ का ग्रुप बनाए
- सोशल मीडिया पर लोगों को जोड़िए, जिससे उनको योजनाओं के बारे में पता चले
- तुलना के साथ लोगों को समझाएं


कुपोषण मिटाने जन्मदिन, पुण्यतिथि आंगनबाड़ी में मनाएं
- PM मोदी ने बूथ कार्यकर्ताओं से की अपील
- कहा कुपोषण मिटाने जन्मदिन, पिता की पुण्यतिथि आदि आंगनबाड़ी मनाएं
- इससे कुपोषण मिटेगा


तीन तलाक की वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे
- ये मुस्लिम बेटियों से अन्याय कर रहे
- जब देश का भला होगा, तो सबका भला होगा
- भाजपा ने तय किया है कि हमें तुष्टीकरण के रास्ते पर नहीं चलना है


PM मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले  बूथ कार्यकर्ताओं को चुनावी गुरु मंत्र दे दिया है. साथ ही चुनावी रणनीति भी समझाई. बता दें कि PM मोदी ने 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्य प्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया.