Ram Navami 2023 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: आज 30 मार्च गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था. आज चारों तरफ राम लला के जन्मोत्सव का धूम है. जगह-जगह मंदिरों में धार्मिक पूजा आयोजन हो रहा है. ज्योतिष की मानें तो इस बार रामनवमी पर हंस राज योग, पंच महापुरुष योग, बुधादित्य योग के साथ राज भंग राज योग बन रहा है. इस शुभ मुहूर्त में भगवान राम की पूजा आरधना के साथ कुछ चीजों की खरीददारी करना बहुत शुभ होता है. आइए जानते हैं रामनवमी पर कब है पूजा करने का शुभ मुहूर्त और आज के दिन किन चीजों की खरीददारी करना शुभ माना जाता है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राम नवमी पर सिर्फ ढाई घंटे पूजा का मुहूर्त
आज 30 मार्च 2023 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज पूरे देश में राम नवमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. राम नवमी पर भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 11 मिनट से लेकर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. यानि भगवान राम की पूजा करने का कुल शुभ मुहूर्त ढाई घंटे है. 


रामनवमी पर बन रहा दुर्लभ योग
इस बार राम नवमी पर एक साथ कई दुर्लभ योग बन रहे हैं.  ज्योतिष की मानें तो आज राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग बना हुआ है. इस शुभ योग में पूजा पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. 


राम नवमी पर इन चीजों की खरीदारी शुभ 
राम नवमी के दिन पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इसके अलावा राम नवमी के दिन श्रीराम दरबार का चित्र खरीद कर घर में लगाना भी बहुत शुभ होता है. ऐसा करने से घर में खुशहाली और प्रेम बढ़ता है. 


राम नवमी पर करें इन चीजों की खरीददारी
आज पूरे देश में राम नवमी की धून है. आज के दिन  पूजा का सामान, मांगलिक वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. आज के दिन घर पर चांदी बना हाथी लाना बहुत सुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि आज के दिन चांदी की खरीददारी करने से परिवार के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. इसके अलावा आज के दिन शुभ मुहूर्त में आप वाहन, भूमि या भवन भी खरीद सकते हैं. 


ये भी पढ़ेंः Ram Janm Sohar: इन बधाई गीतों के साथ मनाएं श्रीराम जन्मोत्सव, यहां पढ़िए राम जन्म का सबसे अद्भुत सोहर


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियो पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)