Republic Day Police Award: भोपाल। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस अवॉर्ड की घोषणा कर दी है. इसमें मध्य प्रदेश के खाते में कुल 25 अवॉर्ड आए हैं. इसमे से 4 अधिकारियों को वीरता पुरस्कार (गैलंट्री मेडल), 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा मेडल) और 17 पुलिस वालों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल दिया जाएगा. इस संबंध में सरकार की ओर से लिस्ट जारी कर दी है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कौन-कौन से 25 अवॉर्ड


- 4 गैलंट्री मेडल
- 4 सराहनीय सेवा मेडल
- 17 मेरिटोरियस सर्विस मेडल


इन्हीं मिलेगा वीरता पुरस्कार (गैलंट्री मेडल)


- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार मरावी
- उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी
- आरक्षक शेख रसीद
- आरक्षक राजकुमार कोल


इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा मेडल)


- दिनेश चंद्र सागर एडीजीपी शहडोल जोन
- आलोक रंजन एडीजीपी भोपाल
- संजय तिवारी आईजीपी भोपाल
- राम सिया बघेल CT 2nd बटालियन एसएएफ ग्वालियर


17 पुलिस वालों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल


- संजय कुमार IGP बालाघाट
- शशिकांत शुक्ला डायरेक्टर FSL, भोपाल
- सुनील कुमार मेहता जोनल SP उज्जैन
- विरेंद्र जैन SP EOW रीवा
- देवेंद्र कुमार पाटीदार एडिशनल SP धार
- नागेंद्र कुमार पटेरिया ACP कोतवाली भोपाल
- मनोज सिंह राजपूत इंस्पेक्टर SCRB भोपाल
- मोहम्मद इसरार मंसूरी DSP PTS उमरिया
- प्रेम नारायण त्रिवेदी सूबेदार PHQ भोपाल
- दिलीप कुमार सिंह HC 9th बटालियन रीवा
- संजय कुमार मोरे इंस्पेक्टर PRTS इंदौर
- सुरेंद्र कुमार भटेले CT ग्वालियर
- चंद्रभान सिंह चौहान ASI कोतवाली उज्जैन
- रवि भूषण वर्मा CT 23rd BN SAF ग्वालियर
- रामेश्वर दयाल यादव HC 14th BN SAF ग्वालियर
- नारायन बहादुर थापा HC पुलिस अकादमी भौरी
- धनजय कुमार पांडे, HC SPE लोकायुक्त ग्वालियर


देशभर से कुल 901 पुलिस वालों को अवॉर्ड


बता दें केंद्र की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार देशभर में 901 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को ये सम्मान दिया जाएगा. इसमें इसमें 140 पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार (गैलंट्री मेडल), 93 पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा मेडल) और  668 पुलिसकर्मियों अधिकारियों को मेरिटोरियस सर्विस मेडल दिया जाएगा.