Wedding Muhurta In 2022-2023: हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले मुहूर्त देखी जाती है. चाहें शादी हो, मुंडन हो, जनेऊ हो, या गृह प्रवेश कार्यक्रम हर कार्य ज्योतिष से मुहूर्त दिखाई जाती है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि बिना शुभ मुहूर्त के कोई भी मांगलिक कार्य करने से उसमें बांधा उत्पन्न होती है. वहीं जो लोग मुहुर्त के हिसाब से अपना कार्य करते हैं उनके कार्य आसानी से संपन्न होते हैं. इस समय चतुर्मास का महीना चल रहा है. यानी भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में है. इसलिए सभी प्रकार के मांगलिक कार्य इस समय बंद है. अब से कुछ दिन बाद देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु  जागृत अवस्था आ जाएंगे और शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है शादियों का सीजन और कब कब है शादी का शुभ मुहूर्त?


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

04 नवंबर से शुरू हो रहा शादियों का सीजन
हिंदू पंचाग के अनुसार आषाढ़ माह के एकादशी के दिन सृष्टि के संचालन कर्ता भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं और वे चार माह तक इस अवस्था में रहते हैं. इस अवधि को चतुर्मास कहते हैं और सभी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं. अब से कुछ दिन बाद देउठनी एकादशी यानी 40 नवंबर के दिन भगवान विष्णु जागृत अवस्था में आ जाएंगे और शादी विवाह का सिलसिसा शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं नवंबस से लेकर जनवरी तक के शादियों के शुभ मुहूर्त.


Wedding Date and Muhurat 2022-23


नवंबर 2022 शादी मुहूर्त 
21 नवंबर 2022
24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022


दिसंबर 2022 शादी मुहूर्त 
2 दिसंबर 2022
7 दिसंबर 2022
8 दिसंबर 2022
9 दिसंबर 2022
14 दिसंबर 2022 


जनवरी 2023 शादी मुहूर्त
15 जनवरी 2023
18 जनवरी 2023
25 जनवरी 2023 
26 जनवरी 2023 
27 जनवरी 2023
30 जनवरी 2023
31 जनवरी 2023


फरवरी 2023 शादी मुहूर्त
6 फरवरी 2023
7 फरवरी 2023
9 फरवरी 2023
10 फरवरी 2023
12 फरवरी 2023
13 फरवरी 2023
14 फरवरी 2023
22 फरवरी 2023
23 फरवरी 2023
28 फरवरी 2023


ये भी पढ़ेंः Dhanteras 2022: धनतेरस कब है, जानिए खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त व पूजा का विधि


मार्च 2023 शादी मुहूर्त 
6 मार्च 2023
9 मार्च 2023
11 मार्च 2023 
13 मार्च 2023 


ये भी पढ़ेंः Evening Vastu: शाम को भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद! जानें उपाय


(disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. zee media इसकी पुष्टि नहीं करता है.)