Shukrawar Ke Upay: घर में कलह-कलेश से हैं परेशान? तो शुक्रवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

Shukrawar Ke Upay In Hindi: शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने से घर में कभी भी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है. आज हम आपको उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं.

रंजना कहार Fri, 17 May 2024-11:07 am,
1/7

आज हम आपको मध्य प्रदेश के पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार के उपायों के साथ उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं.

 

2/7

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन 108 बार करना चाहिए. इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

 

3/7

अगर आपको धन की समस्या है तो  ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।। मंत्र का जाप करें. इससे आपकी धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है.

 

4/7

घर में सुख शांति चाहते है तो शुक्रवार के दिन या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ मंत्र का जाप करें. इससे आपके घर में सुख शांति आएगी.

 

5/7

शुक्रवार के उपाय

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन 11 दिनों तक मां लक्ष्मी की मूर्ति के सामने अखंड ज्योत जलाएं। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है.

 

6/7

दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए आपको हर शुक्रवार को कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी जी का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. 

 

7/7

शुक्रवार को नीम के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए. क्योंकि नीम के पेड़ को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से सभी दुख, दर्द और कष्टों से मुक्ति मिलती है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित हैं. ज़ी मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link