अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को देशभर ने दिया सम्मान, राज्य सरकारों ने भी दिए कई तोहफे
Mar 08, 2021, 23:40 PM IST
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर से महिलाओं को सम्मान दिया गया. इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं को कई खास तोहफे दिए. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं के लिए ताजमहल समेत कई संरक्षित स्मारकों (Protected Monuments) में एंट्री फ्री कर दी है. वही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ऐतिहासिक स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री रही.