International Women Day: आगर मालवा की महिलाएं बन रहीं हैं मिसाल, टोल प्लाजा संभालकर दिखाया हौसला
अभय पांडेय Fri, 08 Mar 2024-8:34 pm,
International Women Day: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के आगर मालवा की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण की एक कहानी सामने आई है. यहां स्वयं सहायता समूह की 18 महिलाओं ने प्रदेश के पहले टोल प्लाजा की कमान संभाली है. इस समूह की संचालिका साधना शर्मा का कहना है कि महिलाएं अब किसी भी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं. ये महिलाएं टोल प्लाजा चलाने के अलावा अन्य काम भी करती हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपनी आमदनी भी बढ़ाना चाहती हैं. यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना चाहती हैं.