MS Dhoni: कैप्टन कूल को पसंद है CANDY CRUSH, फ्लाइट में पत्नी के साथ खेलते दिखे यह गेम!

Mon, 26 Jun 2023-5:55 pm,

MS Dhoni Play Candy Crush: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पसंद आ रहा है, जिसमें भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ सफर कर रहे होते हैं. इस बीच फ्लाइट में एक महिला आती है जिनके पास काफी सारी चॉकलेट्स होती है, धोनी उन चॉकलेट्स को ले लेते हैं, और एक प्यारी सी स्माइल पास करते हैं मानों किसी बच्चे को तरह, इस प्यारी सी स्माइल के साथ-साथ फैंस की नजर उनके टैबलेट पर पड़ती है, जिसमें वह CANDY CRUSH गेम खेल रहे होते हैं, लोगों ने कहा धोनी को CANDY CRUSH काफी पसंद है. वह अपने फ्री टाइम में इस गेम को काफी ज्यादा खेलते हैं, देखें वीडियो

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link