चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कही बड़ी बात, जानिए क्या बोले

शिखर नेगी Tue, 22 Aug 2023-10:33 pm,

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर पहुंचने में अब सिर्फ कुछ घंटे बचे हुए हैं. मंगलवार, 23 अगस्त यानी कल शाम लगभग छह बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतर सकता है. ऐसे में देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है. इसी कड़ी में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सभी सनातनियों और सभी धर्म के लोगों को मिलकर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की प्रार्थना करना चाहिए. चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सावन का महीना है. भोले बाबा से प्रार्थना है इसरो का यहां मिशन सफल हो.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link