Video: अरे! प्रियंका गांधी ने ये क्या कर दिया, BJP ने किया ट्रोल, कहा- यही फर्क है....
BJP मध्य प्रदेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया है. वीडियो में प्रियंका गांधी आरती करने के दौरान भगवान को आरती देने से पहले खुद ही आरती लेते नजर आ रही हैं. इसे लेकर BJP ने उनपर निशाना साधा है. BJP मध्य प्रदेश ने ट्वीट किया- ढोंग और आस्था में यही फर्क है. प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं. इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है. प्रियंका का यह वीडियो अब खूब शेयर किया जा रहा है.