Indian Coins: जानिए सिक्कों पर बने इस निशान के पीछे का राज

नोट पहचानने के लिए कई लोग बहुत-सी ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके अलावा भारतीय सिक्कों के बारे में कुछ ऐसी बाते हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे. जानते हैं सिक्कों पर बने कुछ निशान कैसे बने होते हैं और इनके पीछे का राज क्या है...

ज़ी न्यूज़ डेस्क Tue, 12 Apr 2022-5:24 pm,
1/5

टकसाल से बने होते हैं सिक्के

टकसाल एक भारतीय कारखाना है. यहां सरकार के आदेश और बाजार की मांग के हिसाब से सिक्कों को बनाया जाता है. इसे मिंट भी कहा जाता है.

2/5

सिक्के की अलग पहचान

किसी भी सिक्के को देखकर पता लगाया जा सकता है कि ये किस मिंट में बनाया गया है. सिक्के के नीचे बनी एक यूनीक शेप टकसाल के बारे में बताती है और सिक्कों को अलग पहचान देती है.

3/5

डायमंड मार्क

डायमंड मार्क वाले सिक्के मुंबई की टकसाल के होते हैं. भारत में चार जगहों पर टकसाल हैं, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा. स्टार मार्क वाले सिक्के हैदराबाद मिंट, गोल मार्क वाले सिक्के नोएडा की टकसाल में और बिना निशान वाले सिक्के कोलकाता में ढाले जाते हैं.

4/5

सिक्कों को लेने से मना करने पर एफआईआर

अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी सिक्के को लेने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ आप एफआईआर दर्ज कर सकते हैं. ऐसे मामलों की शिकायत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी की जा सकती है.

5/5

कुछ और सिक्कों पर बने निशान

रॉयल कनाडा मिंट के सिक्कों पर C और रॉयल लंदन मिंट के सिक्कों पर छोटा सा डॉट दिखाई देगा. इसके अलावा द मॉस्को मिंट के सिक्कों पर mmd और मेक्सिको सिटी मिंट के सिक्कों पर M और O का मार्क दिखाई देता है. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link