Kekri, Ajmer News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश की तैयारियों को लेकर केकड़ी एवं सरवाड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के संबंध में पीसीसी सदस्य एवं प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सागर शर्मा ने केकड़ी कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदुस्तान में भय, भूख, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है, जिसके चलते नौजवान बेरोजगार भटक रहे इसलिए भारत जोड़ो पदयात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर राहुल गांधी की हाथ मजबूत करें. इसके पश्चात केकड़ी शहर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. 


पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा रवाना हुई, जो हायर सेकेंडरी स्कूल होते हुए तीन बत्ती चौराहा होते हुए घंटाघर पहुंची. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के हाथों में झंडे थे और जोशीले नारे लगाते नजर आए. कांग्रेस कार्यकर्ता घंटाघर से मुख्य बाजार खिड़की गेट सरसडी गेट पाल टॉकीज होते हुए बस स्टैंड से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. 


सागर शर्मा ने की पैदल यात्रा
भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौरान गुजरात कांग्रेस प्रभारी डॉ रघु शर्मा के पुत्र एवं पीसीसी सदस्य सागर शर्मा ने पैदल यात्रा में हिस्सा लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. इस दौरान शर्मा को कांग्रेस सेवा दल द्वारा सेवादल की टोपी पहनाई गई, जिसके बाद सागर शर्मा को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया. पीसीसी सदस्य सागर शर्मा के भारत जोड़ो पदयात्रा में हिस्सा लेने के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते कांग्रेसी कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए. 


इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से जिले में यात्रा का स्वागत करने की तैयारियों पर भी चर्चा की. इस अवसर पर कांग्रेसी नेता शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ पीसीसी सदस्य हरि सिंह राठौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रधान धाकड़, केकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, पार्षद रमाकांत दाधीच, नगर पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा, सरवाड़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल गुर्जर सराना, सरपंच नीलू दुनिवाल, महेंद्र सिंह जोताया, सरपंच रामदेव गुर्जर, सरपंच रामफूल मेघवंशी सादाब खान ने भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. 


Reporter- Ashok Bhati