Kishanganj : राजस्थान के बारां में भंवरगढ़ और किशनगंज किसान मोर्चा मंडल के तत्वावधान में गोरा जी की शरण पर विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें दोनों मंडलों के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पूर्व विधायकों सहित क्षेत्र के सरपंच ने भाग लिया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने जिले के कांग्रेसी नेताओं पर प्रहार करते हुए. जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए मीणा ने जिले में भ्रष्ट नेताओं के इशारों पर पुलिस  वन एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों पर भोली भाली जनता को लूटने का आरोप भी लगाया.


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने कहां की केंद्र सरकार द्वारा बिना भेदभाव के सभी किसानों का सम्मान रखते हुए सम्मान निधि का फायदा किया जा रहा है. कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. आमजन लाभ उठा रहे हैं.


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद गर्ग, संजीव भारद्वाज अल्पसंख्यक राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ मजीद मलिक कमांडो,  पूर्व विधायक ललित मीणा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश धाकड़, रोहित नागर, कृष्ण मुरारी दिलावर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम चक्रवर्ती, पूर्व जिला प्रमुख राजकुमार नागर, जिला मंत्री देवेंद्र सिंगल, किशनगंज मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, भंवरगढ़ मंडल अध्यक्ष मुकेश नागर सहित एक दर्जन वक्ताओं ने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों योजनाओं के बारे में बताते हुए  राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी की नीतियों  कांग्रेस नेताओं पर जमकर प्रहार करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.


किसान मोर्चा भंवरगढ़ मंडल अध्यक्ष महेश यादव मोर्चा के किशनगंज मंडल अध्यक्ष योगेंद्र नागर ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायकों दोनों मंडलों के सभी मोर्चा मोर्चाओ के कार्यकर्ता जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंच भाग लिया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री ताराचंद गुर्जर ने किया.


रिपोर्टर- राम मेहता


बारां की खबरों के लिए क्लिक करें