Baran News: अंता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Baran News: राजस्थान के बारां जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

राम मेहता Tue, 20 Feb 2024-8:53 am,
1/5

बारां जिले के अंता में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. 

 

2/5

सर्वप्रथम विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का पूजन किया गया. इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम से यात्रा प्रारंभ की गई. 

 

3/5

इस दौरान भारत के मानचित्र पर मानव श्रृंखला बनाकर विकसित भारत का संकल्प लिया गया. 

4/5

इस मौके पर विकसित भारत संकल्प के कैलेंडर का विमोचन किया गया. साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत लाभार्थियों को वेडिंग प्रमाण पत्र वितरित किए गए. 

5/5

साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से आह्वान किया गया कि वो सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं. 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link