Barmer: बाड़मेर के पचपदरा विधानसभा के बालोतरा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धनतेरस के अवसर पर जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान के नेतृत्व में जिला बालोतरा में समदड़ी रोड़ पर नवीन कार्यालय का शुभारम्भ किया गया,जिसके उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, कल्याण पुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत,सभापति सुमित्रा देवी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया उपस्थित रहें.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा को सशक्त करने के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला कार्यालय होना चाहिए, जिससे कार्यकर्ता आपसी मेलजोल एंव तालमेल के साथ कार्य कर सके और आगामी चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है.


केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और मोर्चा अध्यक्ष को नियमित रूप से भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहने को लेकर दिशा निर्देश दिए साथ ही दीपावली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर पूर्व सभापति पारस भंडारी, पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी,महामंत्री सुखदेव जीनगर,वरिष्ठ कार्यकर्ता झूमर लाल सार्जेन्ट,भरत मोदी,राष्ट्रवादी भजन गायक प्रकाश माली,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयराम प्रजापत,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष इन्दा राम चौधरी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविन्द सिंह कालूड़ी सहित सभी मंडल के अध्यक्ष,पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें.


यह भी पढ़ेंः 


Dhanteras 2022: धनतेरस पर करें धनिया से ये छोटा सा उपाय, पलट के रख देगी आपकी पूरी जिंदगी..