Churu News: चुरूजिले में सादुलपुर क्षेत्र के प्रमुख प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विनोदानंद पुरी महाराज के देवलोक गमन के बाद शनिवार को चादर रस्म संपन्न हुई. उनके उत्तराधिकारी के रूप में बलरामपुरी को महंत चुना गया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 देवधाम भगवती जोहड़ी आश्रम में देश भर से पहुंचे साधु - संतों के संगम के बीच तथा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सोड़सी भंडारे के साथ चादर रस्म संपन्न हुई. श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत देवेंद्र पुरी लखनऊ, मेहंत हरी गिरी, महंत प्रेम गिरी, महेश पुरी, पृथ्वी गिरी, करण गिरी, रोशन पूरी, पूजा पुरी, भास्कर पूरी बागपत के अलावा सेकड़ो संतो ने सैकड़ो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में महंत हरी गिरी महाराज ने बलरामपुरी महाराज को आश्रम का महंत नियुक्त करने का प्रस्ताव पढ़ा. जिस पर समस्त उपस्थित साधु संतों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया.


 इसके पश्चात आश्रम का महंत बलरामपुरी को नियुक्त कर उनको चादर उढ़ने एवं तिलक अर्चन करने की रस्म अदा की गई. इसके बाद हुए सोड़सी भंडारे में सैकड़ो साधुओं एवं हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.इस अवसर पर उपस्थित साधु संतों ने महामंडलेश्वर स्वामी विनोद आनंदपुरी महाराज के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा गुरु और शिष्य की परंपराओं को जीवित रखने,मर्यादा में रहने का संदेश दिया तथा कहा कि धर्म की जागरूकता से ही समाज परिवार और देश का विकास और कल्याण संभव है.


ये भी पढ़ें- जयपुर से हुआ सस्ता हवाई सफर, एयरलाइंस ने इन शहरों के लिए घटाया किराया