Dungarpur News: डूंगरपुर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से आज कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना और प्रदर्शन किया गया.भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार के नेतृत्व में भाजपा संगठन व विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए.इस दौरान वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया.अपने संबोधन में वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वक्ताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान किसानो को कर्जमाफी की घोषणा की थी.लेकिन आज साढ़े चार साल बाद भी किसानो की कर्जमाफी नहीं हो पाई, बल्कि किसान और कर्जे में डूब गया.उनकी जमीने तक कुर्क हो गई.


वहीं, सरकार किसानो को २ हजार यूनिट तक बिजली फ्री की बात करती है,लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली आती ही नहीं है, जिससे किसानो के साथ सरकार धोखाधड़ी कर रही है. कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश का किसान आज परेशान है.इधर इस मौके पर वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में बढ़ते अपराध,भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर भी निशाना साधा.


ये भी पढ़ें- Rajendra Gudha: राजेंद्र गुढ़ा की लाल डायरी से विधानसभा में मचा हड़कंप,आखिर क्यों छीनी गई?