देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल देख लोगों के उड़े होश, बोले- OMG! जीरॉक्स कॉपी है

Priyanka Chopra Dopppelganger: आजकल जब आप इंटरनेट चलाते हैं तो वहां पर आपको बॉलीवुड के कई सितारों के हमशक्ल या उनके जैसे दिखने वाले लोग तो दिख ही जाते हैं. बीते कुछ दिनों से करीना कपूर, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सितारों के हमशक्लों की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की जंगली बिल्ली कही जाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं, जिसे देख कर एक बार को तो आप खुद भी धोखा खा जाएंगे.

संध्या यादव Tue, 13 Jun 2023-10:28 am,
1/5

प्रियंका चोपड़ा का करियर आजकल सातवें आसमान पर

जी हां, अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में चलाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का करियर आजकल सातवें आसमान पर है. वह एक के बाद एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं. हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस शादी के बाद तो प्रियंका लाइफ आजकल अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं. प्रियंका चोपड़ा के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं. आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखने वाली एक लड़की की बारे में बताने जा रहे हैं.

 

2/5

निक जोनस भी धोखा खा जाएंगे

प्रियंका चोपड़ा की इस हमशक्ल को देखकर आप तो क्या निक जोनस भी धोखा खा जाएंगे. जी हां, यह लड़की बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की कॉपी लगती है. अगर प्रियंका चोपड़ा के फैंस इसे देखते हैं तो एक बार को तो वह खुद भी शॉक्ड हो जाएंगे कि यह प्रियंका चोपड़ा ही तो नहीं हैं. प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल की फोटोज-वीडियोज इंटरनेट पर खूब धमाल मचाए रहते हैं.

 

3/5

रियल लाइफ काशी हैं अमायरा

आपको बॉलीवुड फिल्म बाजीराव मस्तानी तो याद ही होगी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने पेशवा बाजीराव की बीवी काशी का किरदार बड़े ही खूबसूरती से निभाया था. उनके इस रोल खूब पसंद किया जाता है. बड़े पर्दे पर रील लाइफ काशी को तो आपने खूब पसंद किया लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ काशी से मिलवाने जा रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने वाली लड़की का नाम है अमायरा डोंगरे. 

 

4/5

प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखाई देती

अमायरा डोंगरे अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा की तरह ही एक्टिंग करती हैं और सोशल मीडिया पर अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अमायरा डोंगरे बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिखाई देती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर 111 हजार लोग फॉलो करते हैं. 

 

5/5

प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करती नजर आ रही

बताया जाता है कि अमायरा डोंगरे नागपुर की रहने वाली हैं और वह एक आर्टिस्ट्स हैं. सोशल मीडिया पर अमायरा डोंगरे के ढेर सारे वीडियोज मौजूद हैं, जिनमें वह प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करती नजर आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा के बाजीराव स्टाइल में अमायरा डोंगरे के वीडियोज ने सनसनी मचा दी थी और उन्हें यूजर्स ने खूब सारा प्यार दिया.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link