Aaj Ka Rashifal : मेष और कर्क राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरुरत है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मेष राशि
सिंगल लोगो की सोशल मीडिया पर किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह किसी कारणवश बंद भी हो जाएगी। ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतें तो अच्छा रहेगा।


वृषभ राशि
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा आपाधापी से भरा होगा जिससे उन्हें अत्यधिक काम करना होगा। ऐसे में परिवार के लिए समय बहुत कम निकल पायेगा।


मिथुन राशि
यदि आपको पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहे अन्यथा यह अचानक से बढ़ सकती है। घर के किसी काम से बाहर जाना हो तो पूरी सावधानी बरते।


कर्क राशि
परिवार का कोई सदस्य बेवजह आपके जीवन में दखल देने का प्रयास करेगा। ऐसे में यदि आपने संयम और चतुराई से काम नहीं लिया तो वे आपका फायदा भी उठा सकते है। इसलिये पहले से ही इस बारे में खुद को सचेत रखें।


सिंह राशि
कोई बात मन ही मन परेशान कर सकती है। इसकी वजह से मन बेचैन रहने की संभावना है। ऐसे में अपने व्यवहार को मृदु रखे अन्यथा बेचैनी बढ़ जाएगी। किसी से अपने मन की बात को साँझा करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।


कन्या राशि
विवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होगा खासकर गृहिणियों के लिए। उन्हें अपने पति से कोई उपहार या नयी चीज़ मिल सकती है जिससे दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा।


तुला राशि
आज का दिन परिवार के सदस्यों में आपसी मेलझोल बढ़ाने वाला होगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी विश्वास पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। आपको अपने भाई व बहनों की ओर से मुख्यतया सहयोग मिलेगा जो आपकी तरक्की में सहायक होगा।


वृश्चिक राशि
शिक्षा की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा व सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं। आप अपनी शिक्षा को लेकर तनाव का शिकार भी हो सकते हैं जिससे मन में उदासी छाई रहेगी।


धनु राशि
प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज के दिन थोड़ा आराम अवश्य मिलेगा लेकिन उन्हें अपने ऑफिस की राजनीति से बचकर रहना चाहिए अन्यथा यह उनके लिए ही मुसीबत खड़ी कर सकता हैं।


मकर राशि
परिवार के सदस्यों का झुकाव अध्यात्म की ओर ज्यादा होगा व घर में कोई धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है। घर पर रिश्तेदारों का भी आना-जाना लगा रहेगा जिस कारण व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान अपने स्वभाव में नरमी बनाये रखे।


कुंभ राशि
पेट से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है जैसे कि उल्टी, दस्त, कब्ज, गैस बनना इत्यादि। इसलिये खानपान का विशेष ध्यान रखे व बाहर का खाना खाने से बचे। जितना हो सके घर का बना पोष्टिक आहार ही ले।


मीन राशि
आज का दिन व्यापार की दृष्टि से उत्तम रहेगा व आपको नए-नए विचार भी आयेंगे। इन्हीं के आधार पर आप अपना कुछ नया काम शुरू करने का विचार भी कर सकते हैं। भविष्य की दृष्टि से यह कार्य आपके लिए बहुत अच्छा होगा।