Rajasthan News:  राजस्थान के शिक्षा मंत्री मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में एक प्रेसवार्ता की है. इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि जरूरत हुई तो पाठ्यक्रम में संशोधन किया जाएगा.पुरानी किताबों में कई जगह अकबर को महान पढ़ाया गया है.दिलावर बोले -अकबर महान कैसे हो सकता है? वह तो महिलाओं को उठा ले जाता था.अकबर तो मीना बाजार लगवाता था. कई जगह वीर सावरकर के बारे में गलत पढ़ाया जा रहा है.दिलावर बोले - जहां भी जरूरत होगी वहां पाठ्यक्रम में सुधार किया जाएगा.


अध्यापिका भी फेल होती नजर आईं




COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बीते दिन औचक निरीक्षण  पर निकले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों की क्लास ली. बच्चों से रूबरू होते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टीचरों से बात की. मंत्री दिलावर की क्लास में अध्यापिकाएं फेल होती नजर आईं.शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक स्कूल में अध्यापिका से बोर्ड पर कुछ हिंदी के कठिन शब्द लिखवाए जो लिखने में अध्यापिका भी फेल होती नजर आईं.


हिंदी के कठिन शब्द लिखवाए


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चाकसू के एक राजकीय स्कूल में अध्यापिका से आशीर्वाद,सौंदर्य,ब्रह्मचारिणी  हिंदी के कठिन शब्द लिखवाए.लेकिन तीनों ही शब्दों में  शिक्षिका फेल होती नजर आई सही शब्द नहीं लिख पाईं बड़ी बात यह रही कि साथ में खड़ी एक छात्रा ने शिक्षाका की इस गलती में सुधार करवाया.जिस पर शिक्षा मंत्री हंसकर चल दिए.


ये भी पढ़ें- Budget 2024: किसकी उम्मीदों को भरेगा बजट,वास्तविक आर्थिक विकास दर क्या है?