Holika Dahan 2023: इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया है, इसलिए इस बार दो दिन तक होलिका दहन का योग बन रहा है. लेकिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सिर्फ 12 मिनट तक ही रहने वाला है. आइए जानते हैं होलिका दहन और होली खेलने का शुभ मुहूर्त को लेकर सटीक जानकारी आपको देने जा रहे हैं ताकि आपको होलिका दहन को लेकर संशय की स्थिति में ना रहें और आप शुभ मुहूर्त में शुभ कार्य करें. आपकी होली शानदार हो.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात के 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. चूंकि 7 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो जाएगी ऐसे में होलिका दहन प्रदोष काल में उदय व्यापिनी पूर्णिमा के बगैर होगा. 7 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ समय करीब 2 घंटा 27 मिनट तक रहेगा.


 


होलिका दहन 2023 फाल्गुन पूर्णिमा तिथि और समय, शुभ मुहूर्त, भद्रा काल (Holika Dahan 2023 Falgun Purnima Date and Time, Shubh Muhurat, Bhadra Kaal )


होलिका दहन: मंगलवार 07 मार्च 2023
होलिका दहन का समय: 07 मार्च, शाम 06:24 से रात 08:51
भद्रा पुंछ: दोपहर 12:42 से 02:01
भद्रा मुख: दोपहर 02:01 से शाम 04:11 तक
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 06 मार्च, शाम 04:17 से
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 07 मार्च, शाम 06:09 तक
रंगोत्वस या होली का त्योहार: बुधवार 08 मार्च को मनाया जाएगा.


होली शुभ मुहूर्त (Holi Shubh Muhurat 2023) 
रंग-उमंग और भाईचारे के शानदार त्यौहार होली (Holi 2023)का हर साल लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बार होली दो दिन पड़ रही है, इसलिए लोग कंफ्यूज है. होली का शुभ मुहूर्त 7 मार्च शाम 7 बजकर 30 से शुरू है और अगले दिन यानी 8 मार्च 2023 रात 9 बजे तक है. पंडित जे. पी. शास्त्री के अनुसार इसी अंतराल में होली खेलना शुभ होगा.