IPL schedule 2023:  बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2023 के 16वें सीजन  (IPL 2023 Schedule) के शेड्यूल जारी कर दिया है. आईपीएल (IPL) की शुरुआत 31 मार्च से होगी. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा. आईपीएल के आगामी सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस  के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 मार्च को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस बार आईपीएल (IPL) के कुल 70 लीग के मैच 52 दिनों के दौरान 12 स्थानों पर खेले जाएंगे.



COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खत्म होने के बाद आईपीएल के आगामी सीजन का ऐलान हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है. आईपीएल 2023 के मैच अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला में मैचों का आयोजन किया जाएगा. 


आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के मैचों का ये शेड्यूल


2 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एन. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर
8 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम मुंबई
11 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अरूण जेटली स्टेडियम दिल्ली
16 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
18 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम सनराईजर्स हैदराबाद, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
22 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
25 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
30 अप्रैल 2023- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
3 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, पीसीए स्टेडियम, मोहाली
6 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेपक स्टेडियम, चेन्नई
9 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
12 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
16 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट्स, ईकाना स्टेडियम, लखनऊ
21 मई 2023- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई